गुरुग्राम। ओम क्रिकेट अकादमी में शनिवार को जीओएटी-3 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्यूलिप सुपरकिंग्स और मार्वल्स इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। ट्यूलिप सुपरकिंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टीम की ओर से हैप्पी मित्तल ने 58 गेंदों पर 101 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि सुभाष मेनन ने 30 गेंदों पर 58 रन बनाए। गेंदबाजी में नवीन कुमार सिंगला ने चार विकेट बनाए। संवाद