फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड स्टोरी : सहेली की जान बचाने में जिंदगी की जंग हार गई नैना

विज्ञापन
इसी पूल में हुई थी दोनों बच्चियों की मौत। संवाद
विज्ञापन
- सहेली को बचाने के लिए दोबारा तालाब में कूदी नैना, नहीं बचा सकी जान
विज्ञापन

- पहले बाहर निकल आई थी नैना, साजन को डूबता देख फिर पानी में उतरी
- दोनों की मौत के बाद परिसर के पिछले हिस्से में तैनात हुआ सुरक्षा गार्ड
सोनू यादव
गुरुग्राम। सेक्टर-71 में बिल्डर कंपनी के गोल्फ परिसर में बने तालाब में डूबकर जान गंवाने वाली 12 वर्षीय नैना अपनी सहेली साजन को बचाने के लिए दोबारा पानी में कूदी थी। वह राधा और नंदिनी के साथ पहले तालाब से बाहर निकल आई थी। कुछ देर बाद साजन गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगी। सहेली को संकट में देखकर नैना उसे बचाने के लिए फिर से तालाब में उतर गई। इस दौरान वह खुद भी गहरे पानी में चली गई और बाहर नहीं निकल सकी। तालाब के बाहर खड़ी राधा और नंदिनी ने दोनों को डूबते देखकर शोर मचाया। उन्होंने कुछ दूरी पर मौजूद सिक्योरिटी गार्डों को बुलाया। इसके बाद अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने दोनों बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
टूटी टीनशेड से परिसर में जाते थे बच्चे-
फाजिलपुर गांव की जमीन पर बने मकानों में बड़ी संख्या में परिवार किराये पर रहते हैं। साजन के पिता रामविनय मेहतो और नैना के पिता लाल बाबू ऑटो चलाते हैं। दोनों परिवार करीब 10 साल से इसी इलाके में रह रहे हैं। दोनों बच्चियां फाजिलपुर गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती थीं। इलाके के अधिकतर बच्चे भी इसी स्कूल में जाते हैं। माता-पिता के काम पर जाने के दौरान बच्चे अक्सर खेलने के लिए गोल्फ परिसर में चले जाते थे। परिसर के पिछले हिस्से में करीब 12 फीट ऊंची टीनशेड की चारदीवारी है। एक जगह पेड़ होने के कारण टीनशेड नीचे करके लगाया गया है। इसी हिस्से से बच्चे अंदर प्रवेश करते थे। वे परिसर में खेलने के साथ कभी-कभार तालाब में नहाते भी थे। मंगलवार को भी चारों सहेलियां इसी रास्ते से अंदर गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद सुरक्षा बढ़ाई-
घटना के बाद बुधवार को परिसर के पिछले हिस्से में भी सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर दिया गया। उसे निर्देश दिए गए हैं कि इस रास्ते से बच्चों को अंदर प्रवेश न करने दिया जाए।

इसी पूल में हुई थी दोनों बच्चियों की मौत। संवाद

इसी पूल में हुई थी दोनों बच्चियों की मौत। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें