फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती मरते दम तक: सहेली की जान बचाने में जिंदगी की जंग हारी नैना; 12 फीट ऊंची टीनशेड से ऐसे घुसते थे बच्चे

Thu, 12 Nov 2026 03:16 PM IST
अनुज कुमार सोनू यादव, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में दो दर्दनाक हादसे। एक तालाब में दो बच्चियों की डूबकर मौत हो गई। नैना अपनी सहेली साजन को बचाने के लिए पानी में कूदी थी। वहीं, धूमसपुर में एक केमिकल टैंक में जहरीली गैस फैल गई। इस गैस की चपेट में आने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
नैना और साजन कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-71 में बिल्डर कंपनी के गोल्फ परिसर में बने तालाब में डूबकर जान गंवाने वाली 12 वर्षीय नैना अपनी सहेली साजन को बचाने के लिए दोबारा पानी में कूदी थी। कुछ वह राधा और नंदिनी के साथ पहले तालाब से बाहर निकल आई थी। कुछ देर बाद साजन गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगी। सहेली को संकट में देखकर नैना उसे बचाने के लिए फिर से तालाब में उतर गई।

विज्ञापन


इस दौरान वह खुद भी गहरे पानी में चली गई और बाहर नहीं निकल सकी। तालाब के बाहर खड़ी राधा और नंदिनी ने दोनों को डूबते देखकर शोर मचाया। उन्होंने कुछ दूरी पर मौजूद सिक्योरिटी गार्डों को बुलाया। इसके बाद अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने दोनों बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

टूटी टीनशेड से परिसर में जाते थे बच्चे
फाजिलपुर गांव की जमीन पर बने मकानों में बड़ी संख्या में परिवार किराये पर रहते हैं। साजन के पिता रामविनय मेहतो और नैना के पिता लाल बाबू ऑटो चलाते हैं। दोनों परिवार करीब 10 साल से इसी इलाके में रह रहे हैं। दोनों बच्चियां फाजिलपुर गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती थीं। इलाके के अधिकतर बच्चे भी इसी स्कूल में जाते हैं। माता-पिता के काम पर जाने के दौरान बच्चे अक्सर खेलने के लिए गोल्फ परिसर में चले जाते थे।
विज्ञापन


परिसर के पिछले हिस्से में करीब 12 फीट ऊंची टीनशेड की चारदीवारी है। एक जगह पेड़ होने के कारण टीनशेड नीचे करके लगाया गया है। इसी हिस्से से बच्चे अंदर प्रवेश करते थे। वे परिसर में खेलने के साथ कभी-कभार तालाब में नहाते भी थे। मंगलवार को भी चारों सहेलियां इसी रास्ते से अंदर गई थीं।

हादसे के बाद सुरक्षा बढ़ाई
घटना के बाद बुधवार को परिसर के पिछले हिस्से में भी सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर दिया गया। उसे निर्देश दिए गए हैं कि इस रास्ते से बच्चों को अंदर प्रवेश न करने दिया जाए।

टैंक में उतारने का आरोप बचाने गया आरिफ भी मरा
धूमसपुर गांव स्थित संधार कंपनी में जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन कर्मचारियों की मौत के मामले में परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि एक दिन पहले छुट्टी करने से नाराज होकर बुधवार को तीनों कर्मचारियों को जबरन केमिकल टैंक की सफाई के लिए उतारा गया था, जबकि उनके काम में टैंक की सफाई शामिल नहीं थी।

परिजनों के मुताबिक, मृतकों में नरेश यादव कंपनी में वेल्डर के पद पर कार्यरत थे, जबकि अनिल झा और आरिफ पेंटर का काम करते थे। आरोप है कि बुधवार को सबसे पहले नरेश और अनिल को टैंक में सफाई के लिए उतारा गया। काफी देर तक दोनों बाहर नहीं आए तो आरिफ उन्हें बचाने के लिए टैंक में उतर गए। इस दौरान वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। तीनों की मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली। कंपनी की ओर से फोन कर बताया गया कि तीनों को नागरिक अस्पताल ले जाया जा रहा है। हालांकि, इससे पहले उन्हें एकता और पार्क अस्पताल ले जाया गया था। परिजनों ने कंपनी मैनेजर नीरज गुप्ता, कर्मचारी सुरेश समेत अन्य लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि बुधवार को कंपनी में केवल आठ से दस कर्मचारी ही मौजूद थे। बाकी कर्मचारियों की छुट्टी थी। परिजनों ने सवाल उठाया कि जब तीनों कर्मचारी टैंक की सफाई का काम नहीं करते थे तो उन्हें जोखिम भरे काम में क्यों लगाया गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें