गुरुग्राम। वजीराबाद तहसील के नायब तहसीलदार राजेश कुमार को वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। राजेश कुमार पर रजिस्ट्री में वित्तीय गड़बड़ियां करने का आरोप था जिस पर पिछले कुछ दिनों से जांच चल रही थी। इस पर शुक्रवार को उन्हें निलंबित कर दिया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से शुक्रवार देर राम राजेश कुमार के निलंबन के संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया। निलंबन के दौरान वह चंडीगढ़ स्थित फाइनेंशियल कमिश्नर के ऑफिस से संबद्ध रहेंगे। ब्यूरो