फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिसरु रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बनेगा रेस्ट हाउस और नगर पालिका कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पालिका की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर के बिसरु रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अब नगर पालिका कार्यालय और रेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को नगर पालिका की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई, जिसके बाद पालिका पार्षदों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। बैठक में 11 वार्डों के पार्षदों ने भाग लिया जबकि कुछ पार्षद किसी कारण उपस्थित नहीं हो पाए। बैठक में नगर पालिका चेयरमेन व सचिव के साथ बाहरी लोगों के बैठने पर पार्षदों ने विरोध जताया जिसके बाद उन्हें बैठक से बाहर किया गया।
बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन बलराज सिंगला ने की जिसमें नगर पालिका सचिव सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पार्षदों ने शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार के साथ-साथ प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करना जरूरी हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका का नया कार्यालय रेस्ट हाउस के साथ बनाया जाएगा, ताकि एक ही परिसर में प्रशासनिक कार्य और जन सुविधा दोनों उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

पार्क या सामुदायिक भवन बनाने का सुझाव : बैठक में बिसरु रोड स्थित खदान की जगह को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया। पार्षदों ने कहा कि यह जगह वर्षों से बेकार पड़ी है जिसमें आस पास की कॉलोनी का पानी भरने के बाद हर समय दुर्गध उठती है। पानी से उठने वाल दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। इस स्थान का समुचित उपयोग करने के लिए पालिका ने इसे समतल कराकर सार्वजनिक उपयोग के लिए विकसित करने का निर्णय लिया। सुझाव दिया गया कि यहां पार्क, सामुदायिक भवन या खेल मैदान जैसी सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ हो।
विज्ञापन

जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया : बैठक में कई वार्डों के पार्षदों ने अपने क्षेत्रों की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि कई वार्डों में बरसात के बाद सड़कों की हालत खराब हो चुकी है, जिससे आवागमन में कठिनाई होती है। इस पर नगर पालिका प्रशासन ने जल्द ही सड़कों की मरम्मत और पक्कीकरण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। बैठक में नगर पालिका प्रधान बलराज सिंगला ने कहा कि पालिका शहर के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें