फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: म्हारा छोरा भी कम कोन्या...दुर्विश ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों ने दूसरे और तीसरे स्थान से लाकर लिखी सफलता की कहानी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम/पटौदी। म्हारा छोरा भी कम कोन्या...यह बात दुर्विश ने जिले में टॉप मारकर साबित कर दी। कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास के दम पर जिले में छात्र दुर्विश ने प्रथम स्थान हासिल किया तो वहीं दो बेटियों ने हरियाणा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उसकी लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण ने यह साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।


माता-पिता व शिक्षक को दिया श्रेय


दसवीं कक्षा में जिले में टॉप करने का श्रेय अपने मम्मी, पापा व शिक्षकों देता क्योंकि शिक्षकों के अथक प्रयास को देता हूं। उनके कारण ही मैंने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मेरा सपना है कि मैं भविष्य में चार्टेड अकाउंटेंट बनकर अपने लक्ष्यों को पूरा करते हुए सपनों की उडान भर सकूं।
विज्ञापन


98 प्रतिशत अंक हासिल कर निक्की ने बढ़ाया जिले का मान
हरियाणा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में गर्वमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवादा फतेहपुर की छात्रा निक्की ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की। निक्की के पिता कपड़ों की फैक्टरी में कार्य करते हैं और परिवार ने कठिन परिस्थितियों में भी उसकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। छात्रा ने नियमित अध्ययन, समयबद्ध तैयारी और कठिन विषयों की लगातार प्रैक्टिस के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन




मजदूर पिता की बेटी ने पाया तीसरा स्थान



हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में गुड लक हाई स्कूल हेली मंडी की छात्रा छवि ने 492 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। छवि के पिता रमेश मजदूरी कर परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हैं, जबकि उनकी माता मनोज लता स्कूल मैनेजर हैं। आर्थिक चुनौतियों के बीच भी परिवार ने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें