फर्रुखनगर। तहसील क्षेत्र फर्रुखनगर के करीब 50 गांवों सहित कस्बा फर्रुखनगर क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों के हजारों लोगों को प्रॉपर्टी का म्यूटेशन दर्ज कराने के लिए तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कभी सर्वर डाउन तो कभी बिजली गुल तो कभी नये सॉफ्टवेयर की बात कहकर लोगो को दिलासा दिया जा रहा है। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि प्रॉपर्टी नाम दर्ज नहीं होने के कारण सरकार द्वारा प्रदेश स्तर पर नया सॉफ्टवेयर लागू करना है। पटवारियों को नए सॉफ्टवेयर पर काम करने में दिक्कत आ रही है, जिससे फाइलें अटक रही हैं।
तहसीलदार सज्जन सिंह का कहना है कि नए सॉफ्टवेयर पर काम करने के लिए जल्दी ही पटवारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। लोगों की समस्या का जल्द ही समाधान कराया जाएगा। संवाद