फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rao Inderjit Arrested: म्यूजिक डायरेक्टर से गैंगस्टर बना राव इंद्रजीत गिरफ्तार, दुबई पुलिस ने किया अरेस्ट

Wed, 29 Apr 2026 11:05 PM IST
विकास कुमार न्यूज एजेंसी, गुुरुग्राम

सार


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, राव इंद्रजीत सिंह यादव (40) मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले का रहने वाला है। वह अब गुड़गांव में रहने लगा था। इसका नाम सबसे पहले दिल्ली पुलिस के पूर्व कॉन्स्टेबल और फाइनेंसर मंजीत अहलावत उर्फ डीघल के मर्डर में आया था। 
विज्ञापन
राव इंद्रजीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यूजिक डायरेक्टर से हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स में शुमार राव इंद्रजीत यादव दुबई में गिरफ्तार हो गया है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो 24 अप्रैल को ईडी की टीम इंद्रजीत की गिरफ्तारी के लिए दुबई गई थी। लेकिन टीम के वहां पहुंचने से कुछ देर पहले ही दुबई के चेक बाउंस के एक मामले में इंद्रजीत यादव को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी दुबई की जेल में बंद है। 

विज्ञापन


खुफिया विभाग के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि ईडी की टीम अब भी दुबई में ही रुकी हुई है। टीम ये प्रयास कर रही है कि किसी तरह इंद्रजीत यादव को हिरासत में लेकर भारत ला सके। इसके लिए हर स्तर पर बातचीत का दौर भी जारी है। 

राव इंद्रजीत यादव हरियाणा में हुए दो सनसनीखेज मर्डर के अलावा हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया पर जानलेवा हमला करवाने और यूट्यूबर एल्विस यादव के घर पर फायरिंग करने वाले केसों में वांटेड है। हरियाणा पुलिस का दावा है कि वह विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया के साथ क्राइम सिंडिकेट चला रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए फरवरी में इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, राव इंद्रजीत सिंह यादव (40) मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले का रहने वाला है। वह अब गुड़गांव में रहने लगा था। इसका नाम सबसे पहले दिल्ली पुलिस के पूर्व कॉन्स्टेबल और फाइनेंसर मंजीत अहलावत उर्फ डीघल के मर्डर में आया था। इसे 6 दिसंबर 2024 को हुए रोहतक के किलोई गांव में अंजाम दिया था। इसकी साजिश विदेश में बैठे गैंगस्टर भाऊ और फरीदपुरिया ने रची थी। इसी दौरान ईडी ने भी इसके ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। वह गिरफ्तारी के डर से 2025 में विदेश भाग गया।

15 से ज्यादा केस में है इसका नाम
ईडी ने इस साल फरवरी में मनी लान्ड्रिंग को लेकर इंद्रजीत की 90.04 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की थी। हरियाणा और यूपी पुलिस की तरफ से मर्डर, कातिलाना हमले और एक्सटॉर्शन समेत कई मामलों के दर्ज 15 से ज्यादा केसों और दाखिल चार्जशीट के आधार पर ईडी ने यह कार्रवाई की थी। जेम रिकार्ड इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का मालिक यादव ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर खुद को आंत्रप्रन्योर बताते हुए म्यूजिक प्रोड्यूसर लिखा हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें