फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हत्या का आरोपी 22 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। 65 साल का आरोपी पिछले 22 साल से पुलिस को चकमा देकर संगीन मामलों से फरार चल रहा था। शनिवार को एसटीएफ ने फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान भिवानी के ईशरवाल निवासी महाबीर (65) के रूप में हुई है। टीम ने आरोपी को रोहतक के गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भिवानी के तोशाम में साल 2001 में हत्या का प्रयास व अपहरण समेत पांच मामले दर्ज है।
विज्ञापन

एसटीएफ पुलिस अधीक्षक जयबीर सिंह राठी ने बताया कि आरोपी की रोहतक के कलानौर से गिरफ्तारी की गई है। आरोपी पर भिवानी में कुल पांच मामले दर्ज है। इसमे से दो हत्या के प्रयास व अपहरण का मामला भी है। आरोपी 2001 से फरार चल रहा था । आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि इतने सालों तक कैसे वह छुपता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें