फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पालिका ने हटाया अतिक्रमण

Mon, 16 Jun 2025 11:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। नगर पालिका की ओर से सोमवार को शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान महज कुछ कदमों की दूरी तक ही पहुंच सका। प्रशासन ने पटौदी चौक से विजय चौक तक लगभग 150 मीटर के दायरे में कार्रवाई की, लेकिन इसके बाद पूरा अभियान अचानक थम गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए हैं कि नगर पालिका का यह अभियान रसूखदारों के दबाव में आकर अधूरा छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान नगर पालिका ने आधा दर्जन लोगों के तख्त और पटरी पर रखा सामान जब्त किया। इस कार्रवाई से प्रभावित महिलाएं नगर पालिका सचिव सुमित कुमार के पास पहुंचीं और अपनी व्यथा सुनाते हुए जब्त सामान लौटाने की मांग की।
नगर पालिका सचिव ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत कर दी गई है और यह नियमित रूप से जारी रहेगा। अमीर और गरीब सभी पर समान रूप से कार्रवाई होगी और सप्ताह में एक दिन अभियान चलाकर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें