फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लंबित पड़ी मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय पर इकाई के प्रधान बसंत कुमार की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं, अग्रवाल धर्मशाला चौक पर ठेकेदारी प्रथा का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का संचालन सचिव धर्मेंद्र जिंघाला ने किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता सुशीला देवी, राजेश कुमार, सम्मी बोहत, ज्ञानचंद आदि का कहना है कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों का समाधान नहीं कर रहा है। नगरपालिका कर्मचारी संघ की मांग है कि तुरंत प्रभाव से ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाकर क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में सरकार के नियमानुसार 400 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी का पद सृजित किया जाए। रिक्त पदों पर नियमानुसार नियमित भर्ती की जाए। एचकेआरएन सहित पालिका रोल, दैनिक वेतन मान, पार्ट टाइम सहित सभी ठेकों में लगे कर्मचारियों को 2 वर्ष सरल रैगुलाईजेशन की नीति बनाकर एक एक मुश्त पक्का किया जाए, समान काम समान वेतन लागू हो। प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को कर्मचारी नेता सुरेश नोहरा, कवर लाल यादव, सुशील शर्मा, राजेंद्र सरोहा, मीनू, रविंद्र आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें