फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल चार दिन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, हड़ताल के कारण चारों ओर फैल रही गंदगी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सरकार के खराब रवैये और वादाखिलाफी के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने अपनी हड़ताल चार दिन और बढ़ा दी है। यह हड़ताल अब 30 अगस्त तक जारी रहेगी। बुधवार को कर्मचारी 21वें दिन भी हड़ताल पर रहे। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में चारों ओर गंदगी फैल रही है। राज्य उप प्रधान बसंत कुमार ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 30 अगस्त तक मानी गई मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं होते, तो यह हड़ताल पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हो जाएगी। कर्मचारी नेताओं ने पुलिस दमन और कर्मचारियों की गिरफ्तारी की निंदा की।
विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में हड़ताली सफाई कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले पुराना नगर निगम कार्यालय से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। उन्होंने उपमंडल अधिकारी हितेंद्र शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को ज्ञापन सौंपा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष अनूप धानक ने हड़ताल का समर्थन किया। लोक निर्माण विभाग मैकेनिकल वर्कर यूनियन 41 ने भी कर्मचारियों को समर्थन दिया। कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर गलत बयान प्रचारित कर आम जनता और कर्मचारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें