फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर निगम चुनाव जल्द, सरकार ने मांगी वार्डबंदी की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में अक्तूबर में नगर निगम में चुनाव कराने के दिए गए थे संकेत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सरकार समय रहते गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम के आम चुनाव कराने की तैयारी में है। इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने जिला उपायुक्त को निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिला उपायुक्त को गुरुग्राम और मानेसर में नगर निगम के वार्डबंदी, जनसंख्या संबंधित जानकारी संबंधी बैठक 17 जुलाई तक आयोजित करनी होगी। साथ ही संबंधित जानकारी शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को 20 जुलाई तक सौंपनी होगी। इसमें वार्डबंदी का पूरा प्रस्ताव, वार्डबंदी के नक्शे और वार्ड अनुसार जनसंख्या का विवरण तय समय रहते देना होगा। इसके लिए परिवार पहचान पत्र के आधार पर प्राप्त जनसंख्या का विवरण भी निगम अनुसार साझा किया गया है। अब उपायुक्त को समिति की अध्यक्षता करते हुए वार्ड अनुसार जानकारी सौंपनी होगी। पिछले वर्ष जून 2022 में अन्य जिलों में नगर निगम के चुनाव कराए गए। इसमें फरीदाबाद, गुरुग्राम साथ में मानेसर के चुनाव लंबित है। उस समय सरकार ने अक्टूबर में चुनाव कराने का इशारा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानेसर सहित गुरुग्राम में 56 सीटों पर होंगे चुनाव
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यालय में शनिवार को बैठक कर वार्ड अनुसार कुल सीटों की जानकारी ली। इसमें संबंधित वार्ड अनुसार जानकारी जिला मुख्यालयों से तलब की गई है। जिले में मानेसर सहित गुरुग्राम नगर निगम में कुल 56 सीटों पर चुनाव होना है। इसमें गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में 36 और मानेसर नगर निगम क्षेत्र में 20 सीटों पर चुनाव होगा।



तय समय में नगर निगम के चुनाव होंगे। इसके अनुसार ही वार्ड संबंधी डेटा की मांग की गई है। समय रहते समिति बैठक कर संबंधित जानकारी निदेशालय को सौंपेगी।
, निशांत कुमार,
जिला उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें