फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बुजुर्ग दंपती को नशीली दवा देकर 6 लाख की नकदी व जेवरात चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा सहायक ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन



गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना एरिया में चिकित्सा सहायक द्वारा बुजुर्ग दंपती को नशीली दवा देकर लाखों की नगदी व जेवरात पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुशांत लोक-1 के ए ब्लॉक में रहने वाले प्रतिनव बगला ने कहा कि वह 7 जुलाई की सुबह करीब 5.30 बजे गंभीर रूप से बीमार दादा-दादी को देखने उनके कमरे में गया। उनका कमरा अंदर से बंद था, जबकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उनके दादाजी के साथ सोनू राम चिकित्सा सहायक भी रात भर कमरे में रहता है। प्रतिनव ने जोर से दरवाजा पीटा तो उसकी दादी ने अर्ध-बेहोशी की हालत में दरवाजा खोला। वे तुरंत बिस्तर पर वापस चली गईं और बेहोश हो गईं। प्रतिनव अपनी मां और पिता के साथ अंदर गया तो देखा कि चिकित्सा सहायक कमरे, बाथरूम और बालकनी में नहीं था। बालकनी का ताला खुला हुआ था। दादी की अलमारी का ताला खुला हुआ था। जांच करने पर पता चला कि सारा कीमती सामान गायब था। जिसमें 6-7 लाख रुपये नकद, लाखों के सोने के जेवरात व 70 चांदी के सिक्के सहित कीमती सामान गायब मिला। दादी दिन भर अर्ध-बेहोशी की हालत में रही। जिसने बताया था कि चिकित्सा सहायक ने उसे एक दवा दी थी। उस दवा को लेने के बाद उन्हें कुछ भी याद नहीं है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें