फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अतिक्रमण पर नगर परिषद सख्त, 9 दुकानदारों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। पटौदी में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने सख्त कदम उठाया है। जिला नोडल अधिकारी और जिला नगर योजनाकार (ई) आरएस बाट ने पहले ही दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि वे फुटपाथ और सड़कों पर अतिक्रमण न करें। इसके बावजूद कुछ दुकानदारों ने अपने अतिक्रमण नहीं हटाए।
विज्ञापन



नगर परिषद की टीम ने पटौदी के मुख्य मार्ग और प्रमुख बाजार नौहटा चौक में जाकर कार्रवाई की। बिल्डिंग इंस्पेक्टर प्रदीप अहलावत के अनुसार, मुख्य मार्ग पर पांच, रेवाड़ी रोड पर दो और नौहटा चौक पर दो दुकानदारों के चालान काटे गए। कुल नौ दुकानदारों पर 25,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस मौके पर परिषद के बिल्डिंग इस्पेक्टर प्रदीप अहलावत, सैनेटरी इंस्पेक्टर अंकुर चर्तुवेदी, रवि,बसंत सहित परिषद की टीम मौजूद थी। अब देखना यह है कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदार जिला नोडल अधिकारी के निर्देशों का पालन करेंगे या भविष्य में और सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे पटौदी की सड़कों और फुटपाथ को साफ किया जा सके और पैदल व वाहन चालकों को जाम से राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें