गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने खुले पशुओं के खिलाफ अभियान तेज किया है। मंगलवार को 27 पशुओं को पकड़कर गोशालाओं और नंदीशालाओं में पहुंचाया गया। निगमायुक्त डॉ. पंकज ने इसे निगम की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि पशुओं से यातायात और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। अधिकारियों को नियमित और सुरक्षित अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद