फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर निगम के वाहन को पिकअप ने मारी टक्कर, चार कर्मचारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोंडसी थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान हादसा, पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की सीएंडडी वेस्ट डंपिंग रोकथाम टीम ड्यूटी के दौरान हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। नगर निगम सेनिटेशन सिक्योरिटी फोर्स की गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया और चार कर्मचारी घायल हो गए। भोंडसी थाना पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




नगर निगम की सरकारी गाड़ी 18 जनवरी को सुबह गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर सुभाष चौक से भोंडसी की ओर गश्त पर थी। गाड़ी में चालक नवीन सहित नगर निगम के कर्मचारी अरुण, सचिन तथा एसपीओ राकेश मौजूद थे। इसी दौरान एक पिकअप के चालक ने अचानक कट मारते हुए लापरवाही से वाहन चलाया, जिससे पिकअप की पिछली साइड सरकारी गाड़ी के ड्राइवर साइड से टकरा गई और गाड़ी पलट गई। हादसे में वाहन में सवार एसपीओ राकेश, डीईओ अरुण, सचिन और चालक नवीन को चोटें आईं। पीछे चल रही नगर निगम की दूसरी पेट्रोलिंग पार्टी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पलटी हुई गाड़ी को सीधा करवाया और घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर थाना भोंडसी ने मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी ताकि पिकअप वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें