फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर बाजार व आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों का सामान भी किया जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम ने सदर बाजार, सेक्टर-12 चौक व बस स्टैंड समेत आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। प्रवर्तन की टीमों ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही सामान भी जब्त किया। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।


प्रवर्तन की टीमों ने सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की। टीमों ने दुकानों के बाहर लगी रेहड़ी-पटरी-फड़ी तथा दुकानदारों द्वारा रखे गए सामान को हटाया। टीम ने अतिक्रमण करने वालों का सामान भी जब्त किया। इसके साथ ही दोबारा से अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। इसके अलावा प्रवर्तन टीम बस स्टैंड व सेक्टर-12 चौक पहुंची। यहां सड़क किनारे दुकान लगाए रेहड़ी-पटरी वालों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार खुद ही सामान हटाने लगे। टीम ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया, जबकि कई दुकानों का सामान व ठेलियां जब्त कर लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डाॅ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि दुकानदारों से अपील की जा रही है कि वे दुकानों के बाहर ना तो स्वयं अपना सामान रखें और ना ही रेहड़ी-पटरी या फड़ी लगाने दें। इससे बाजार का रास्ता तंग हो जाता है, जिससे नागरिकों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें