फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर निगम ने सड़कों पर कराया पानी का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। भीषण गर्मी के बीच दिन का पारा 42 डिग्री पार कर चुका है। गर्म हवाओं से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम प्रशासन ने इस तपन को कम करने के लिए शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू किया है। शुक्रवार को निगम कर्मियों ने विभिन्न सड़कों पर टैंकरों के माध्यम से एसटीपी ट्रीटिड वाटर का छिड़काव किया।

शहर में पिछले 10 दिनों से गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। हालांकि बीते दो दिन बादल छाने व तेज हवा चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। अब वापस झुलसाती गर्मी से आमजन परेशान हैं। तेज गर्मी से सड़कें भट्टी की तरह तप रही हैं। बाइक व खुले वाहनों पर चलना भी मुश्किल हो गया है। बाइक पर चलते समय बदन तप जाता है। ऐसे लगता है मानो त्वचा जल रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे थोड़ी राहत देने के लिए कोर्ट रोड, जेल रोड, डीएलएफ रोड समेत अन्य मुख्य मार्गों पर नगर निगम की बागवानी शाखा ने टैंकर से पानी का छिड़काव शुरू कराया है। गर्मी के कारण सामान्य कामकाज भी बंद है। लोग जरूरी कामों पर ही दिन में घर से निकल रहे हैं। इससे सुबह-शाम ही बाजार में चहल-पहल दिखती है। बाकी दोपहर के समय सूनापन रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें