फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में एनएसजी रोड पर नगर निगम ने अवैध मंडी हटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। मानेसर में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एनएसजी रोड के पास लगने वाली अवैध मंडी को नगर निगम की टीम ने हटा दिया। यह कार्रवाई रविवार को की गई, जब यहां हर हफ्ते की तरह काफी भीड़ लगती थी।
विज्ञापन

इस मंडी के कारण सड़क पर जाम और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती थी। दरअसल, इस समय हाईवे के पास सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से सर्विस रोड भी बनाई जा रही है लेकिन यहां पर अवैध रूप से मंडी लगने के कारण निर्माण कार्य में बाधा आ रही थी और लोगों को भी परेशानी हो रही थी। स्थानीय निवासी निखिल ने बताया कि कुछ लोग यहां मंडी लगाने के लिए पैसे भी लेते थे, जिससे यह काम लगातार बढ़ता जा रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने सख्त कदम उठाया। निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शांतिपूर्वक मंडी हटवाई और लोगों को वहां से हटाया। अधिकारियों का कहना है कि अवैध रूप से मंडी लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें