फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंपत्तिकर डिफॉल्टरों पर आज से गिरेगी सीलिंग की गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम ने संपत्तिकर डिफाल्टरों पर एक बार फिर से लगाम कसनी शुरू कर दी है। शुक्रवार से चारों जोन में डिफाल्टरों की संपत्तियों को सील करने का अभियान चलाएगा। करीब 50 संपत्तियों की सूची तैयार की है, जिन पर दस लाख रुपये से ज्यादा का बकाया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने 31 जुलाई तक संपत्तिकर पर ब्याज माफी के साथ मूल राशि में से 25 फीसदी की छूट जारी की हुई थी, लेकिन इसके बाद भी सैकड़ों लोगों ने निगम में अपना संपत्तिकर जमा नहीं करवाया है। इस कारण नगर निगम ने डिफाल्टरों की संपत्तियों को सील करने की योजना बनाई है। जिनको नीलाम कर भुगतान किया जाएगा। टीमें शुक्रवार से भुगतान नहीं करने वालों की संपत्तियों को सील करने के लिए लगातार अभियान चलाएगी इससे पहले भी नगर निगम की टीम करीब सौ से ज्यादा संपत्तियों को सील कर चुकी है। क्षेत्रीय कराधान अधिकारी मुख्यालय दिनेश कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने संपत्तिकर में भारी छूट देने के बाद भी निगम में अपना बकाया जमा नहीं करवाया है उन लोगों की संपत्तियों को अब सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें