फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर निगम आयुक्त ने सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। क्षेत्र में खुले में कूड़ा फैंकने वालों पर निगम ने सख्ती करना शुरू कर दिया है। नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि अब निगम क्षेत्र में सफाई का काम पूरी ताकत से शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (जीवीपी) हटाए जाएं और वहां फिर कभी कूड़ा फेंका न जाए। इसके लिए कर्मचारियों को वहां तैनात किया जाएगा ताकि निगरानी बनी रहे। बुधवार को आयुक्त ने अधिकारियों के साथ निगम क्षेत्र में सफाई कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि सफाई निरीक्षक, सहायक निरीक्षक और सुपरवाइजर अपने-अपने वार्ड में काम की समीक्षा करें और लिखित रिपोर्ट तैयार करें। निगम के पास पर्याप्त संसाधन हैं, जिन्हें वार्ड की जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें