फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वार्ड-4 में आधी रात को जलभराव का जायजा लेने पहुंचे निगमायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारी देर रात तक मैदान में डटे रहे। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे वार्ड-4 के विभिन्न जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एमसीजी और जीएमडीए के अधिकारियों ने मौके पर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया।
निगमायुक्त के साथ अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका, वार्ड-4 के पार्षद प्रदीप कुमार पदम, सहायक अभियंता नईम हुसैन, जेई आरिफ खान और जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा मौजूद रहे। अधिकारियों ने जलभराव वाले स्थानों पर पानी की निकासी में आ रही दिक्कतों और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल पानी निकासी के साथ-साथ समस्या के स्थायी समाधान पर भी काम किया जाए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों की पहचान कर उनकी ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत करने और एमसीजी व जीएमडीए के बीच बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए। बारिश के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने को भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-51 में बेसमेंट की खुदाई से सुरक्षा पर संकट, निगम की टीम ने संभाली स्थिति
भारी बारिश के दौरान सेक्टर-51 में निजी प्लॉट पर बेसमेंट की खुदाई के कारण उत्पन्न सुरक्षा संबंधी स्थिति की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार, सहायक अभियंता मनोज अहलावत और जेई नीरज यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निगम की ओर से आवश्यक मशीनरी और इंजीनियरिंग संसाधन तैनात किए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मामले की जानकारी डिजास्टर मैनेजमेंट टीम को भी दी गई, जबकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस को मौके पर तैनात किया गया। नगर निगम के अनुसार, बारिश के दौरान इस तरह के खुदाई कार्य प्रतिबंधित हैं। निजी प्लॉट पर बेसमेंट की खुदाई किए जाने के कारण सुरक्षा संबंधी स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिसे निगम की त्वरित कार्रवाई से नियंत्रित कर लिया गया। निगम ने संबंधित प्लॉट मालिक के खिलाफ नियमों के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें