फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इफ्को चौक और गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास बनेगी बहुमंजिला पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुग्राम। दिल्ली मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन (डीएमआरसी) की इफ्को चौक और गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास बहुमंजिला पार्किंग बनाने की योजना है। इसके लिए डीएमआरसी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से जमीन और अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मांगा है।
विज्ञापन

डीएमआरसी अधिकारियों के साथ एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह की अध्यक्षता में हाल में बैठक हुई थी। इसमें डीएमआरसी ने इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन के पास और जमीन देने की मांग की है। यदि जमीन उपलब्ध नहीं होती है तो वैकल्पिक भूमि देने पर विचार होगा।
वहीं, गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास स्थित जी-3 प्लाॅट (2059 वर्ग मीटर) है। यह जमीन वर्ष 2007 में एचएसवीपी ने सौंपी थी लेकिन अब उसका रिकाॅर्ड स्पष्ट नहीं है। डीएमआरसी ने इस जमीन को स्थायी रूप से आवंटित करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें