फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुकेश शर्मा ने संविधान दिवस पर अंबेडकर को नमन किया

विज्ञापन
संविधान दिवस पर विधायक मुकेश शर्मा ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
विज्ञापन
गुरुग्राम। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने बाबासाहेब को नमन किया। हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र से पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने संविधान को लोकतंत्र की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति सम्मान केवल एक दिन का विषय नहीं है। यह प्रत्येक नागरिक का निरंतर दायित्व है। हमें सांविधानिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत बनेगी। संविधान हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। यह देश की एकता और अखंडता को भी मजबूत करता है। विधायक ने कहा कि संविधान में निहित आदर्श एक सशक्त, समरस और विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें