गुरुग्राम। महेश क्रिकेट अकादमी के मैदान पर बुधवार को एमटी क्रिकेट अकादमी और महेश क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें एमटी अकादमी ने महेश अकादमी को 29 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर महेश अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमटी अकादमी की टीम 36.4 ओवर में 202 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेश अकादमी की टीम 34.3 ओवर में 173 रन पर ही ऑलआउट हो गई और मैच हार गई। संवाद