फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रोल बॉल स्केटिंग में हरियाणा ने जीता रजत और कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सात खिलाड़ी टीम में थे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दूसरी सीनियर नेशनल नॉर्थ जोन रोल बॉल स्केटिंग प्रतियोगिता में जिले के सात खिलाड़ियों ने हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व कर शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की टीम ने दूसरा और बालिका वर्ग की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर सबका दिल जीत लिया। उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में 6 से 8 मार्च तक प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें उत्तर भारत के आठ राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की बालक व बालिका टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


लीग स्टेज में हरियाणा की बालक वर्ग की टीम ने दिल्ली को 5-4, जम्मू-कश्मीर को 4-3 और हिमाचल प्रदेश को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ कांटे की टक्कर में हरियाणा 9-6 से हार गई, लेकिन दूसरे स्थान पर रही। जिले के यश ने सीनियर बालक वर्ग की टीम में शानदार योगदान दिया। वहीं, बालिका वर्ग की टीम में इहा जंद (उपकप्तान), अक्षिता शर्मा, भव्या सिंह, दीवा कपूर, मोहिनी और शिवानी ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन




हरियाणा रोल बॉल एसोसिएशन के सचिव रणबीर सिंह और गुरुग्राम रोल बॉल इंडियन क्लब के अध्यक्ष अजय राज सिंह ने टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें