गुरुग्राम। एमटी क्रिकेट अकादमी ने मंगलवार को द स्पोर्ट्स पार्क में एमसीए वॉरियर्स को दो विकेट से हरा दिया। कप्तान पियूष ने 60 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
एमसीए वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट पर 178 रन बनाए। मयंक ने 44 और नाइटमेयर जांगू ने 28 रन का योगदान दिया। एमटी क्रिकेट अकादमी की ओर से दीक्षांत कुमार ने चार और अर्जुन कुमार ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमटी क्रिकेट अकादमी ने 34 ओवर में आठ विकेट पर 179 रन बनाए। टीम ने यह मुकाबला अपने नाम किया। पियूष ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। अनुभव मिश्रा ने 24 और अमन चौधरी ने 22 रन बनाए। एमसीए वॉरियर्स के दीपेन ने दो विकेट हासिल किए। संवाद