फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छात्राओं की मांग पर कॉलेज में शुरू हुए एमएससी बॉटनी और कंप्यूटर साइंस कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएससी बॉटनी और बीएससी कंप्यूटर साइंस में 40-40 सीटों पर होंगे दाखिले
विज्ञापन


स्वरांजलि
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र से छात्राओं के लिए दो रोजगारोन्मुखी कोर्स शुरू किए गए हैं। विद्यार्थियों की मांग और बदलती शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्रशासन ने एमएससी बॉटनी और बीएससी मेजर इन कंप्यूटर साइंस कोर्स की शुरुआत की है।
इन दोनों कोर्सों के शुरू होने से छात्राओं को अब उच्च शिक्षा के लिए दूसरे संस्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार एमएससी बॉटनी दो वर्षीय कोर्स होगा, जिसमें 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं बीएससी मेजर इन कंप्यूटर साइंस तीन वर्षीय कोर्स होगा और इसमें भी 40 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती रुचि को देखते हुए इन कोर्सों की काफी समय से मांग की जा रही थी। अब इनकी शुरुआत होने से छात्राओं को आधुनिक शिक्षा और बेहतर कॅरिअर की विकल्प मिल सकेंगे। बतादें कि करीब 7000 छात्राएं इस महाविद्यालय से अध्यन्न कर रही हैं। ऐसे में नए कोर्स शुरू होने से बड़ी संख्या में छात्राओं को फायदा मिलेगा। कॉलेज में पहले से ही विभिन्न विषयों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोर्स सीट साल
एमएससी बॉटनी 40 2
बीएससी मेजर इन कंप्यूटर साइंस 40 3


वर्जन
इन दोनों कोर्स के शुरू होने से छात्राओं को भविष्य में रोजगार के अवसर मिलेंगे। 7 मई से महाविद्यालय में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया की समस्त सूचनाएं और आवश्यक विवरण उच्चतर शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। महाविद्यालय में मेजर सब्जेक्ट के रूप में हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र सहित कई अन्य विषयों के प्रोग्राम संचालित किए जा रहे हैं। -डॉ. जितेंद्र मलिक, कॉलेज प्राचार्य, सेक्टर-14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें