फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सांसद खेल महोत्सव का ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुभारंभ आज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में गुरुग्राम, रेवाड़ी और नूंह जिले के 2666 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 27 से 29 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय खेल महोत्सव का उद्घाटन शनिवार को दोपहर 2 बजे ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम, रेवाड़ी और नूंह जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। जिला प्रशासन की ओर से आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ट्रैफिक और पार्किंग को लेकर भी विशेष योजना बनाई गई है। प्रतियोगिता के लिए तीनों जिलों से कुल 2666 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेलों के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिनमें खेल मैदानों की तैयारी, खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं, दर्शक दीर्घा, चिकित्सा सुविधा और तकनीकी व्यवस्थाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी सोनू भट्ट ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन खेलों की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की ओर प्रेरित करेगा। आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की हों। बैठक में खेल विभाग के उपनिदेशक गिरिराज सिंह, डीएसओ आरती कोहली, पुलिस तथा नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें