फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर में जाम लगने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। हाईवे पर चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। त्योहार के चलते हाईवे पर वाहनों की संख्या भी सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक रही। ऐसे में जाम की स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई।
विज्ञापन

मानेसर क्षेत्र में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के चलते वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया है। रक्षाबंधन पर सुबह से ही हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। दोपहर और शाम के समय स्थिति ज्यादा खराब हो गई। जाम का असर आईएमटी चौक तक देखने को मिला। हाईवे पर वाहन काफी देर तक रेंगते हुए चलते रहे। कई वाहन चालक जाम में फंसने के कारण समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। परिवार के साथ त्योहार मनाने और रिश्तेदारों के घर जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें