फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार हाइड्रा की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

Sat, 02 Sep 2023 11:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावडू। उपमंडल के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 919 पर गांव खोरी कला में एक तेज रफ्तार हाइड्रा की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खोरी कला के रहने वाले हसन मोहम्मद ने बताया कि एक सितंबर की रात बेटा साहिब खान मोटरसाइकिल पर सवार होकर निजी काम से भिवाड़ी जा रहा था। रात साढ़े नो बजे खोरी कला गुरुद्वारे के नजदीक के पहुंचा तो सामने से विपरीत दिशा में तेज गति से आ रहे हाइड्रा ने साहिब की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बेटा बुरी तरह चोटिल हो गया।जिसे भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल साहिब को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी के चलते अस्पताल में ठीक से देखभाल नहीं हो सकी। इस दौरान अन्य अस्पताल में ले जाने लगे तो साहिब ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात हाइड्रा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें