फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाइक ने साइकिल काे मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-43 में 25 जुलाई को तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल काे टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक भी निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतक के बेटे विनय प्रकाश की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ सुशांतलोक थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बाराबंकी (यूपी) के पूरे राजावंद कोलवा गांव निवासी खेलाडी (44) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में दिल्ली के आया नगर में परिवार सहित किराये पर रहते थे मृतक के बेटे विनय प्रकाश ने बताया कि 25 जुलाई की शाम को उनके पिता ड्यूटी खत्म करने के बाद साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। करीब 6 बजे सेक्टर-43 में बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत होने पर उनको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां 26 जुलाई को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक जावेद खान भी घायल हैं। जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बाइक चालक के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद नोटिस जारी करके जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें