फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लिफ्ट मांगकर कर्मचारी से छीनी मोटरसाइकिल और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। औद्योगिक क्षेत्र आईएमटी मानेसर में देर रात लिफ्ट मांगने के बहाने एक कंपनी कर्मचारी से मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट लिया गया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चरखी दादरी के गांव गोकल निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह खरखड़ी गांव में किराये पर रहकर सेक्टर-8 स्थित निजी कंपनी में काम करता है। बुधवार शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद उसने साथी अंकित के साथ पटौदी रोड स्थित राजस्थानी होटल में खाना खाया। इसके बाद अंकित बाइक से कादीपुर चौक चला गया, जबकि प्रदीप मोटरसाइकिल से कमरे पर लौट रहा था। रात करीब 10 बजे आईसीएटी के रेलवे पुल के पास सड़क किनारे खड़े एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। मोटरसाइकिल रोकते ही तीन अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि पहले उन्होंने पते के बारे में पूछा और बातचीत के दौरान एक युवक ने जेब से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद तीनों ने प्रदीप को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें