फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मां की साड़ी का झूला बना मौत का फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मां की साड़ी से गला घुटकर हुई किशोरी की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। देवीलाल कॉलोनी में रविवार शाम को घर में लगी हुई ग्रिल में मां की साड़ी को लटकाकर झूला झूल रही किशोरी की साड़ी से गला घुटकर मौत हो गई। मृतका की पहचान रानी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
परिवार मूलरूप से बिहार के जिला सीतामढ़ी के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले हैं। हादसे के दौरान परिवार वहीं मौजूद था लेकिन घटना के बारे में पता नहीं चल सका। रविवार शाम को रानी कुमारी दो छोटी बहनों के साथ दीवार की ग्रिल में मां की साड़ी डालकर उससे लटकाकर गोल-गोल झूल रही थी। इसी दौरान झूला झूलने के दौरान किशोरी के गले में साड़ी गर्दन में फंस गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी घूमती रही और साड़ी उनके गले में फंसती रही, जिससे उसका दम घुट गया। बच्चों का शोर सुनकर परिजनों ने बेहोशी की हालत में बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटी के पिता सुरेश सिंह ने बताया कि वह बीते कई साल से देवीलाल कालोनी में किराये पर रहकर सिलाई का काम करते हैं। जांच अधिकारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें