सड़क हादसे में सास और बहू की मौत
- फोटो : अमर उजाला
पिनगवां थाने से मात्र आधा किलोमीटर रोडवेज बस ने सास, ससुर और बहू को कुचल दिया। हादसे में सास और बहू की मौत हो गई। वहीं, ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। पिनगवां थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और करीब 20 मिनट के बाद जाम खोला गया।