गुरुग्राम। जिले में सोमवार को कोरोना टीकाकरण के लिए महाअभियान चलाया गया। इसके तहत एक ही दिन में 27,785 लोगों को कोरोना का वैक्सीन दी गई। जिले के 216 केंद्रों पर चले अभियान में 45 साल से ऊपर के 26571 ने टीका लगवाया, वहीं शासकीय केंद्रों पर 20006 को टीका लगाया गया।
1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के लोगों में टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को 45 साल से ऊपर के 26,571 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें 20,006 लोगों को शासकीय व 7779 लोगों को निजी टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया गया। शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 45 साल से ऊपर के 18790 लोगों को पहली व 323 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई।
वहीं, निजी केंद्रों पर 7199 लोगों को पहली डोज व 259 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई। सोमवार को 214 स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 88 को पहली डोज व 23 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी डोज दी गई।
निजी केंद्रों पर 69 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली व 34 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज दी गई। वहीं एक हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया, जिसमें से शासकीय केंद्रों पर 323 को पहली डोज व 459 को दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 218 को पहली डोज दी गई। इसी के साथ अब जिले में टीकाकृत लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 2 लाख 68 हजार 567 तक पहुंच चुकी है।