फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गंदगी और जलभराव से मानेसर में मच्छरों का प्रकोप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। क्षेत्र में इन दिनों स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर रोजाना बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके साथ ही नगर निगम मानेसर के कई वार्डों में नालों की नियमित सफाई न होने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। इससे इलाके में बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।



मानेसर से कासन की ओर जाने वाली सड़क की गलियों में गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। इसी तरह शिकोहपुर गांव की मुख्य सड़क पर भी दिनभर गंदा पानी बहता रहता है। गंदगी और पानी जमा होने के कारण आसपास का माहौल खराब हो रहा है और लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानेसर निवासी रोहित यादव ने बताया कि मानेसर की मार्किट की गलियों में काफी कीचड़ जमा रहती है, जिससे रोजाना लोगों को परेशानी होती है। शिकोहपुर के निवासी राकेश सिंह ने कहा कि पिछले एक महीने से मुख्य सड़क पर नालों का गंदा पानी बह रहा है, जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। वहीं, कर्मपाल यादव ने बताया कि अगर जल्द ही निगम ने सफाई और निकासी व्यवस्था को ठीक नहीं किया तो इलाके में बीमारियां फैलने का खतरा और ज्यादा बढ़ जाएगा।लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि क्षेत्र में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग कराई जाए और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें