फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली संकट से जूझ रहे 300 से ज्यादा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिग्नेचर एनवायरो सोसाइटी में नहीं है 33 केवीए का फीडर, बार-बार पावर कट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-95ए स्थित सिग्नेचर एनवायरो सोसाइटी में एक साल पहले कब्जा देना शुरू कर दिया गया, लेकिन बिल्डर द्वारा यहां पर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की गई है। इस सोसाइटी में बिजली की आपूर्ति पास के ही एक ग्रामीण इलाके के ज्वाइंट फीडर से की जाती है। इससे बार-बार सोसाइटी में रहने वाले 300 से ज्यादा परिवारों को पावर कट की समस्या से रू-ब-रू होना पड़ता है।
सोसाइटी के निवासियों ने अब बिल्डर को एक बार फिर से पत्र लिखकर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति की स्थाई व्यवस्था करने के लिए कहा है।बिल्डर ने इस सोसाइटी में सन 2022 से फ्लैट का कब्जा देना शुरू कर दिया गया। यहां पर 1500 फ्लैट हैंं। अब तक 300 से अधिक परिवार यहां आ चुके हैं। सोसाइटी के जय अरोड़ा, निशांत, सुमित फोगट, मनमोहन सिंह बागड़ी, ओम प्रकाश, जयवीर सिंह कहते हैं कि सोसाइटी में बिजली की आपूर्ति के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं। पूरी सोसाइटी की बिजली आपूर्ति ग्रामीण इलाकों के ज्वाइंट फीडर से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी मुख्य वजह यह है कि 33 केवीए का फीडर है ही नहीं। यह फीडर सोसाइटी को जुलाई 2022 से मिलना चाहिए था। ग्रामीण फीडर से बिजली आने के कारण कई बार अघोषित पावर कट स्थानीय लोगों को झेलना पड़ता है। रात में कई-कई बार पावर कट होने से लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ता है। कई बार बिल्डर प्रबंधन से इस संबंध में कहा है लेकिन कोई हल समस्या का नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें