फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 250 से अधिक लोगों ने लिया योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर ने बृहस्पतिवार को आईएमटी सेक्टर-2 स्थित एचएसआईआईडीसी कार्यालय में सेवा सेतु कैंप लगाया। इसमें 250 से अधिक लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागों की सेवाओं की जानकारी ली। कैंप का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना था। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 25 पात्र महिलाओं का मौके पर ही पंजीकरण किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं को योजना की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया बताई। नगर निगम की डिप्टी मेयर रीमा चौहान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली। डिप्टी मेयर ने लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। उन्होंने नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने की अपील की। स्वस्थ समाज के लिए नशे से बचना जरूरी है, यह बात उन्होंने कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें