फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में लगा सबसे ज्यादा 12656 लोगों को कोरोना का टीका

विज्ञापन
सेक्टर-31 स्थित पोलो क्लीनिक में बनाए गए कोरोना टीकाकरण केंद्र में कोविड-19 का बुजुर्ग महिला को टीक? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना टीकाकरण के लिए सोमवार को जिले में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया, जिसमें एक दिन में ही अब तक के सबसे ज्यादा 12656 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गए। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 10 हजार लोगों में टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा था, जबकि पिछले दिनों की तरह कुल 12656 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।
विज्ञापन

इसमें से शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 8373 व निजी अस्पतालों में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर 4283 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान के लिए जिले में 109 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें बड़े पैमाने पर बुजुर्गों व स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगे। सोमवार को 60 साल से ऊपर के 7659 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें से शासकीय केंद्रों पर 4369 व निजी अस्पतालों में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर 3290 लोगों को टीके लगे।
पहले से बीमार 1531 को लगा टीका
पहले से बीमार 45-59 वर्ष के आयु वर्ग में 1531 लोगों को कोरोना के टीके की डोज दी गई, जिसमें से शासकीय केंद्रों पर 1039 व निजी अस्पतालों में बने केंद्रों पर 492 लोगों को टीके लगाए गए। इसके साथ ही अब भी स्वास्थ्यकर्मियों को भी लगातार कोरोना का टीका लगाया जा रहा है, जिसके तहत सोमवार को चले अभियान में 809 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया, जिसमें से 325 को शासकीय केंद्रों व 484 को निजी टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाया गया।
विज्ञापन

2657 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी लगा
इसके साथ ही 2657 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी सोमवार को टीका लगाया गया, जिसमें से 2640 को शासकीय केंद्रों व 17 लोगों को निजी टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि टीकाकरण के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। खास बात यह है कि सोमवार को चलाए गए अभियान में उन बुजुर्गों को भी टीका लगाया गया, जिनका कोविन पोर्टल पर पूर्व में पंजीकरण नहीं था। हालांकि, इस दौरान उनसे उनका पहचान पत्र मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें