फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शक्तिधाम मंदिर में बंदरों का आतंक, हमला कर महंत को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। गांव कुकड़ोला के शक्तिधाम मंदिर में बंदरों के आतंक से धाम पर आने वाले भक्त, वहां रहने वाले महंत व अन्य पुजारी परेशान रहते हैं। इस धाम परिसर पर व इसके अंदर बड़ी संख्या में बंदर अपना स्थायी ठिकाना बनाए हुए हैं। इन बंदरों से आए दिन होने वाले हमलों से अनेक बार लोग घायल हो चुके हैं। शुक्रवार को भी इन बंदरों ने शक्तिधाम के महंत पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

बंदरों ने सुबह के समय अचानक हिंसक धावा बोल दिया। मंदिर में मौजूद भक्तों को महंत को बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। ऐसा आमतौर पर होता रहता है। बंदरों की इस तरह की हिंसक गतिविधियों से आम लोग हमेशा भयभीत रहते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग- 48 के साथ लगते इस मंदिर पर प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं। बंदरों के आतंक के डर से मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या कम होती जा रही है। इसके साथ ही बंदरों के हिंसक व्यवहार से मंदिर परिसर में रहने वाले लोगों में भय का माहौल बना रहता है। ग्रामीण रामचन्द्र यादव, पंडित चन्द्रशेखर, अजय सरपंच, मुक्तपाल नम्बरदार, रमेश यादव व राजेश कुमार आदि ने जिला प्रशासन व मानेसर नगर निगम से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें