फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बच्चे पर बंदर का हमला, सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मी परीना सोसाइटी में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-99ए स्थित लक्ष्मी परीना सोसाइटी और आसपास के इलाके के लोग बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। शुक्रवार को सोसाइटी के एक बच्चे को बंदर ने काट लिया। इसके बाद निवासियों में चिंताएं बढ़ गई हैं। बंदरों के उत्पात के कारण परिवार वाले बच्चों को अकेले भेजने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
यह समस्या सिर्फ एक सोसाइटी की नहीं है, बल्कि हैबिटेट सोसाइटी और आसपास की कई कॉलोनियां इस समस्या से प्रभावित हैं। लोगों ने बताया कि इस बारे में कई बार नगर निगम में शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

-
शिकायतों के बाद कम नहीं हुआ आतंक
सोसाइटी में बंदरों का बढ़ता आतंक निवासियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। दो घटनाओं के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हैं। प्रशासन से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील करते हैं।-पंकज कुमार, निवासी
नगर निगम मानेसर को बार-बार शिकायतों के बाद भी बंदर का आतंक कम नहीं हो रहा है। बंदर के कारण सोसाइटी में बच्चों को अकेले खेलने के लिए नहीं भेज सकते हैं।-राहुल त्रिवेदी, निवासी
विज्ञापन

-
दो-तीन दिन में बंदरों को पकड़ने के लिए नए ठेकेदार को काम सौंपा जाएगा। वहीं एक सप्ताह में नए ठेकेदार की ओर से बंदरों पकड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा। -नितेश, एमओ, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें