फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आज से शुरू होगी स्कूल-बेस्ड असेसमेंट की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में चल रहे स्कूल-बेस्ड असेसमेंट की निगरानी आज से शुरू होगी। हरियाणा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निर्देश पर 10 से 11 जुलाई तक डाइट, एबीआरसी और बीआरपी की टीमें स्कूलों का दौरा कर असेसमेंट प्रक्रिया की समीक्षा करेंगी। मॉनिटरिंग के दौरान टीमें जांचेंगी कि असेसमेंट तय दिशा-निर्देशों के अनुसार हो रहा है या नहीं, सभी विद्यार्थी इसमें शामिल हो रहे हैं या नहीं और स्कूलों में जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं या नहीं। निरीक्षण के दौरान जरूरत पड़ने पर शिक्षकों और स्कूल मुखियाओं को शैक्षणिक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें