फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गलत पार्किंग पर एक माह में 6642 चालान काटे, 52.33 लाख का लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। गलत पार्किंग करने वालों पर यातायात पुलिस ने जून माह में सख्त कार्रवाई की। 1 से 30 जून तक चलाए गए विशेष अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले 6642 वाहन चालकों के चालान किए गए। एनआईसी सर्वर के अनुसार इन चालानों पर कुल 52.33 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। शहर में सड़क किनारे, मुख्य मार्गों, चौराहों और नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित और जाम मुक्त बनाना भी है। इसके लिए उन स्थानों की लगातार पहचान की जा रही है जहां गलत पार्किंग के कारण यातायात सबसे अधिक प्रभावित होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें