फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 6 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



मानेसर। मानेसर थाना के तहत आने वाले एक गांव की 6 साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोसी द्वारा शराब के नशे में छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला थाना में आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट की धारा 17 व 18 के तहत मामला दर्ज कराया है। मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना के तहत आने वाले एक गांव की नाबालिग दो लड़कियां बीते सुबह अपने घर से गायों को रोटी देने के लिए गई थी। रास्ते में शराब के नशे में उत्तर प्रदेश के जिला सलोन के परमाल पुत्र देवीसिंह खड़ा था। परमाल सिंह ने मौका देखकर उनमें से एक लड़की को बहला-फुसलाकर पास की झाड़ियों में ले गया। उनमें से दूसरी बच्ची द्वारा शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए तथा नाबालिग को बचाकर आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। नाबालिग बच्ची की मेडिकल करवाकर उसे उसके अभिभावक के पास भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें