गुरुग्राम। सिक्स फ्लैग्स क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को राइजिंग क्रिकेट अकादमी और एसके क्रिकेट अकादमी के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें राइजिंग अकादमी ने एसके अकादमी की टीम को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर राइजिंग अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसके अकादमी की टीम ने 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग अकादमी ने 17.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी और मैच हार गई। राइजिंग अकादमी की ओर से मोहित को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गौरव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद