गुरुग्राम। बैटलस्टेशन क्रिकेट ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को द इंक्रेडिबल्स क्रिकेट क्लब और रेजिंग बुल्स के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें द इंक्रेडिबल्स क्लब ने रेजिंग बुल्स की टीम को 3 विकेट से हरा दिया। रेजिंग बुल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 222 रन बनाए। जवाब में इंक्रेडिबल्स ने 19.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 223 रन बनाए और मैच जीत लिया। रेजिंग बुल्स की ओर से उदय को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सक्षम को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद