फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर की सड़कों पर दिखेंगी आधुनिक सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ सड़कों को मॉडल रोड़ के रूप में किया जाएगा विकसित
विज्ञापन

नंबर गेम - 15 करोड़ रुपये परियोजना पर होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की सड़कों की तस्वीर जल्द बदलने वाली है। लोगों को बेहतर यातायात और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निगम ने आठ नई मॉडल रोड विकसित करने की योजना बनाई है। इस परियोजना पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों का दावा है कि साल के अंत तक अधिकांश कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
योजना के अनुसार, सड़कों के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा। पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फैंसी स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। इससे रात के समय आवागमन आसान और सुरक्षित होगा।
विज्ञापन

इन सड़कों को बनाया जाएगा मॉडल
नगर निगम क्षेत्र में करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें वजीरपुर, गुरुग्राम-पटौदी रोड, बामडौली, मेवका, कांकरौला, सहरावन, नैनवाल और लखनौला समेत कई प्रमुख सड़कें शामिल हैं। कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू भी हो चुका है, जबकि अन्य जगहों पर जल्द काम शुरू किया जाएगा।
यह सुविधाएं भी होंगी
इन मॉडल सड़कों पर केवल सड़क निर्माण ही नहीं, बल्कि लोगों की सुविधा के लिए कई आधुनिक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। राहगीरों के बैठने के लिए बेंच, ऑटो-टैक्सी स्टैंड, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन, फुटपाथ और साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे। इसके अलावा वर्षा जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

-
अधिकारियों को तय समय में परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए हैं। -प्रदीप सिंह, नगर निगम आयुक्त
मॉडल रोड परियोजना का काम चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र का स्वरूप भी आधुनिक और आकर्षक बनेगा। -सुशील ठाकरान, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें