फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divya Pahuja: एक थी दिव्या! सात वर्ष में खत्म हुई मॉडल की कहानी, गैंगस्टर से दोस्ती कर जाना चाहती थी बॉलीवुड

Sat, 06 Jan 2024 09:25 AM IST
शाहरुख खान मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

Model Divya Pahuja: 27 साल की मॉडल की कहानी सात वर्ष में खत्म हो गई। गैंगस्टर के एनकाउंटर से चर्चित हुई थी। होटल संचालक की दोस्ती के साथ अंत हो गया। वह गैंगस्टर से दोस्ती के रास्ते बॉलीवुड में एंट्री करना चाहती थी। दिव्या को मॉडलिंग का शौक था, वह मॉडलिंग करती भी थी। 
विज्ञापन
Model Divya Pahuja - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर सिटी के एक साधारण परिवार की दिव्या पहुजा दो गैंगस्टरों के बीच फंसकर सात साल में ही न केवल चर्चा में आ गई, बल्कि इन्हीं सात के दौरान उनकी कहानी का अंत भी हो गया। सात साल पहले गैंगस्टर संदीप गाडौली के एनकाउंटर के बाद चर्चा में आई दिव्या की कहानी का अंत अब एक होटल मालिक की दोस्ती से हो गया।
विज्ञापन


कमिश्नरेट की पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक मामलों के आरोपी गैंगस्टर संदीप गाडौली का मुंबई में एनकाउंटर किया था। मुंबई पुलिस ने इस एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए गुरुग्राम पुलिस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। 

इसमें दिव्या और उसकी मां को भी आईपीसी की धारा-120बी के तहत मुलजिम बनाया गया था। एनकाउंटर के आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ ही मुंबई पुलिस ने दिव्या और उसकी मां को भी जेल भेज दिया था। यहीं से दिव्या चर्चा में आई। उस समय उसकी उम्र भी मात्र बीस बरस ही थी।
विज्ञापन


गैंगस्टर संदीप के विरोधी दूसरे गैंगस्टर बिंदर गुर्जर से दोस्ती का उस पर आरोप लगा। दोनों एक साथ संदीप की हत्या के मामले में मुंबई जेल में बंद रहे। बीते साल ही 25 जुलाई को दिव्या जमानत पर बाहर आई थी। 

गुरुग्राम आने पर उनसे बिंदर गुर्जर के साथ होटल संचालक अभिजीत से दोस्ती कर ली थी। पुलिस की माने तो दिव्या बीते तीन माह से अभिजीत के साथ रिलेशनशिप में थी। होटल मालिक से उसकी यही दोस्ती मौत का कारण बन गई।
 

छोटी बहन को बहुत प्यार करती थी दिव्या
दिव्या अपने परिवार में सबसे अधिक प्यार अपनी छोटी बहन नैना से करती थी। उसे अपने बारे में सब कुछ बताती रहती थी। कब जा रही है और कब आएगी। इसकी जानकारी छोटी बहन के पास होती थी। छोटी बहन ने जब उससे बात करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। दिव्या की हत्या किए जाने के खबर के बाद से ही उसकी छोटी बहन नैना का रो-रोकर बुरा हाल है।

मनीष खुराना ने संदीप गाडौली से कराई थी दोस्ती
करीब आठ साल पहले दिव्या पहुजा की मुलाकात मनीष खुराना के जन्मदिन पर आयोजित पार्टी में गैंगस्टर संदीप गाडौली से हुई थी। उसके बाद वह गैंगस्टर संदीप की नजरों में आ गई। दोनों की आपस में दोस्ती हो गई।

इसके बाद गैंगस्टर संदीप गाडौली का जन्मदिन मुंबई में मनाया जाना था। दिव्या भी उनके साथ गई थी। इस दौरान हुए एनकाउंटर में गैंगस्टर संदीप की मौत के बाद दिव्या का नाम मीडिया में आया था।

गैंगस्टर से दोस्ती के रास्ते बॉलीवुड जाना चाहती थी दिव्या
दिव्या पहुजा को मॉडलिंग का शौक था। वह मॉडलिंग करती भी थी। गैंगस्टर से दोस्ती के बाद उसे लगता था कि आसानी से बॉलीवुड का सफर तय कर लेगी। ब्रांडेड वस्तुओं के इस्तेमाल के साथ महंगे फोन व महंगे कपड़े पहनने का उसे शौक था।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि अभिजीत उसे महंगे गिफ्ट दिलाता था। गैंगस्टर संदीप गाडौली की मौत के बाद भी यह बात सामने आई थी कि संदीप भी दिव्या को महंगे गिफ्ट दिलाता था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें